You are currently viewing पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का 88 साल की उम्र में निधन, 17 सालों तक रह चुके थे SGPC के सदस्य

पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का 88 साल की उम्र में निधन, 17 सालों तक रह चुके थे SGPC के सदस्य

फतेहगढ़ साहिब: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का निधन हो गया। उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लिबड़ा काफी समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। वह लुधियाना जिले के खन्ना के समीप लिबड़ा गांव में रह रहे थे।

लिबड़ा शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह तोहड़ा के बहुत निकट थे । वह चौदहवीं तथा पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य रहे और 1985 में पंजाब विधानसभा के सदस्य भी रहे । वह 1998-2004 में राज्यसभा के सदस्य रहे। लिबड़ा ने फतेहगढ़ साहिब तथा रोपड़ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

बाद में वह अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा का चुनाव जीता। उसके बाद उनका मन कांग्रेस में नहीं लगा तथा अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल के प्रयासों से घर वापसी कर ली। लिबड़ा एसजीपीसी के पूर्व प्रधान जथेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के करीबी रहे हैं। वे 17 सालों तक SPGC के सदस्य भी रहे थे। उनके निधन से पार्टी गहरा झटका लगा है।