You are currently viewing जालंधर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, डेढ किलो हेरोइन और चार किलो से अधिक अफीम बरामद

जालंधर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, डेढ किलो हेरोइन और चार किलो से अधिक अफीम बरामद

जालंधरः देहात पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ किलो हेरोइन, चार किलो 550 ग्राम अफीम, एक मोटरसाईकल और दो मोबाइल बरामद किए हैं। प्रैस वार्ता के दौरान एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस ने जालंधर के मकसूदां-करतारपुर मार्ग पर गांव कालवां से गौरव चौहान निवासी बस्ती बाबा खेल जालंधर और संजीव कुमार निवासी गगरेट हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उन्होने बताया कि दोनों तस्करों से एक किलो हेरोइन दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

एक अन्य मामले में पुलिस ने गांव धालीवाल से संजय चौधरी निवासी मेवला मेरठ और बब्बलू कुमार निवासी इंचोली मेरठ को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो पांच सौ ग्राम अफीम बरामद की। इसी प्रकार पुलिस ने भोगपुर से हरदीप सिंह और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस सभी तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच कर रही है।