You are currently viewing घर में गहनों को लेकर हुई महाभारत, झगड़े में बेटी ने पी ली फिनाइल, मां ने घर से कूदकर दे दी जान

घर में गहनों को लेकर हुई महाभारत, झगड़े में बेटी ने पी ली फिनाइल, मां ने घर से कूदकर दे दी जान

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगरीय अंधेरी इलाके में रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक मां और बेटी ने कथित रूप से गायब हुए गहनों को लेकर हुए झगड़े के कारण आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें मां की मौत हो गई, जबकि बेटी अस्पताल में भर्ती है।

मुंबई पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम 6:15 बजे के करीब प्रिया सागर नाम की 31 वर्षीय महिला ने पाया कि उसके कुछ गहने नहीं मिल रहे हैं। इस पर उसने मां कमल से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह सोमवार को इसे लौटा देगी। इसे बात को लेकर झगड़ा बढ़ने लगा और प्रिया ने फिनाइल पी लिया। प्रिया के पिता उसे इलाज के लिए तुरंत कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले गए।

इस बीच घर के नौकर ने पाया कि कमल लापता है। उसने इधर-उधर ढूंढा तो पाया कि वह खून से लथपत जमीन पर पड़ी। उसने पुलिस को सूचित किया तो उन्होंने बताया कि कमल ने शाम करीब 6:45 बजे सातवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फिलहाल जांच जारी है।