You are currently viewing पूर्व कांग्रेस प्रधान श्मशेर सिंह दूलो की पत्नी पूर्व विधायक हरबंस कौर ने थामा आम आदमी पार्टी दामन, फतेहगढ़ साहिब से मिली टिकट
Ex-MLA Harbans Kaur, wife of former Congress chief Shamsher Singh Dulo, gave ticket from Thaa Aam Aadmi Party Daman, Fatehgarh Sahib

पूर्व कांग्रेस प्रधान श्मशेर सिंह दूलो की पत्नी पूर्व विधायक हरबंस कौर ने थामा आम आदमी पार्टी दामन, फतेहगढ़ साहिब से मिली टिकट

जालंधरः जालंधर में मंगलवार का दिन कांग्रेस के लिए काफी निराशाजनक रहा जब कांग्रेस के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह दूलो की पत्नी पूर्व विधायक हरबंस कौर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

इस मौके उनको पार्टी में शामिल करवाने के लिए सुनाम से आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा विशेष रूप से जलांधर पहुंचे। जालंधर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान हरबंस कौर दूलो ने कहा कि पार्टी छोड़ने का कारण टकसाली कांग्रेसियों को नजर अंदाज करना एवं उनके के कार्यों को अनदेखा करना है।

आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक हरबंस कौर को फतेगढ़ साहिब से टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं की मौजूदगी में फतेहगढ़ साहिब से आने वाले दिनों में अपना नामांकन पत्र दखिल करेंगी।