You are currently viewing युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित, जालंधर शहरी इकाई के अगंद दत्ता व देहात के हनी जोशी बने जिला प्रधान

युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित, जालंधर शहरी इकाई के अगंद दत्ता व देहात के हनी जोशी बने जिला प्रधान

जालंधर/लुधियाना: पंजाब के विभिन्न शहरों में युवा कांग्रेस के चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। शहर से अंगद दत्ता शहरी इकाई और हनी जोशी देहात इकाई से चुनाव जीत गए हैं। जालंधर शहर इकाई के लिए अंगद दत्ता ने बेहतर प्लानिंग के आधार पर इस मुकाबले में दमदार माने जा रहे राजेश अग्निहोत्री और दीपक खोसला को हराया। गुरदासपुर से एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा यूथ कांग्रेस जिला प्रधान चुने गए हैं। इसी प्रकार योगेश हांडा लुधियाना शहरी और अमित तिवारी जिला खन्ना प्रधान बने हैं। अबोहर से अतिंदर पाल व बल्लुआना से अमित भादू विजयी घोषित किए गए हैं। बता दें कि पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए 4,5,6 दिसंबर को मतदान हुआ था।