You are currently viewing अमेरिका में ट्रंप की प्रेस वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी, मचा हड़कंप-राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान ले जाया गया

अमेरिका में ट्रंप की प्रेस वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी, मचा हड़कंप-राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान ले जाया गया

 

वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी की वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़नी पड़ी और उन्हें कुछ देर के लिए सुरक्षित स्थान ले जाया गया। घटनाक्रम के दौरान अमेरिकी सीक्रेट एजेंट्स ने हथियारबंद शख्स पर काबू पाया। हालांकि थोड़ी देर बाद ट्रंप वापस लौटे और अपनी प्रेस कांफ्रेंस में फायरिंग की घटना की पुष्टि की।

 

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी दी कि व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हो रही थी। लगता है कि सबकुछ अच्छी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया है। मैं गुप्त सेवा के कर्मचारियों को हमेशा उनकी त्वरित और बहुत प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस द्वारा गोली मार दी गई थी।

 

 

 

 

यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारी के गोलीबारी की घटना में शामिल होने को लेकर जांच की जा रही है। एक शख्स और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के दौरान किसी भी समय व्हाइट हाउस परिसर का सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ा गया और न ही कोई अन्य प्रकार का खतरा था।

 

 

◆ शुगर की 5 वर्षों से खा रहे थे दवाई. ” i Coffee☕ ” पीने से 20 दिन में छूट गई मेडिसिन, हुआ बड़ा लाभ

☕कई वैज्ञानिकों व डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई 100% आयुर्वेदिक i Coffee से शुगर की भयंकर बीमारी से मिला आराम -NO Side Effect – Video देखें