You are currently viewing डॉ. चरणजीत अटवाल ने निकाला रोड शो, लोगों ने दिया भरपूर समर्थन, फिर से अकाली-भाजपा की सरकार बनाने का किया वादा

डॉ. चरणजीत अटवाल ने निकाला रोड शो, लोगों ने दिया भरपूर समर्थन, फिर से अकाली-भाजपा की सरकार बनाने का किया वादा

जालंधर (अमन बग्गा): जालंधर में अकाली दल और भाजपा के सांझे उम्मीदवार डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल ने आज अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए रोड शो निकाला। श्री राम चौक से शुरू हुए इस रोड शो में सैंकड़ों की गिनती में लोग शामिल थे। डॉ. अटवाल के साथ मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, कमलजीत सिंह भाटिया, अनिल सच्चर, रमेश शर्मा, ऋतु कौशिक, भोला शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस पैदल मार्च में शामिल थे।

श्री राम चौक से ज्योति चौक और अंदरूनी बाज़ारों में निकाले गए इस रोड शो का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। डॉ. अटवाल ने हर किसी से मिलकर समर्थन मांगा। लोगों ने डॉ. अटवाल को कहा कि वह फिर से नरेंद्र मोदी को ही देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। इसलिए वह पूरी तरह से भाजपा और अकाली दल के साथ हैं और फिर से भाजपा की सरकार ही बनाएंगे। लोगों का भरपूर प्यार देख डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल ने उनका धन्यवाद किया। जगह-जगह पर डॉ. अटवाल का लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

इस रोड शो में गुरप्रीत सिंह पन्नुन, परमजीत सिंह रेरू, राणा हंस राज, अमरजीत सिंह किशनपुरा, कुलदीप सिंह लुबाणा, रंजीत सिंह राणा, मनिंदर पाल सिंह गुब्बर, इंद्रजीत सिंह, तेगा सिंह बल, इकबाल सिंह ढींडसा, प्रीतम सिंह मिठू बस्ती, प्रवेश तांगड़ी, गुरप्रीत सिंह गोपी रंधावा, दिलबाग हुसैन, जसबीर सिंह दकोहा, अमरप्रीत सिंह मोंटी, कुलदीप सिंह राजू, सरबजीत सिंह पनेसर, बलबीर सिंह बिट्टू, परमजीत सिंह सेठी, कुलतार सिंह कंडा, कुलविंदर सिंह चीमा, भजन लाल चोपड़ा, लाल चंद, रविंदर सिंह राजू, बलविंदर सिंह बीरा, जसविंदर सिंह भंवरा, गगनदीप सिंह नागी, परमजीत सिंह जेपी, जरनैल सिंह गड़दीवाला, सोदगर सिंह औजला, संतोख सिंह सैनी, सतनाम सिंह लयाल, जसविंदर सिंह जस्सा, कंवलप्रीत सिंह शम्मी, परदीप सिंह विक्की, सुरजीत सिंह बाजवा, अर्जन सिंह, कुलतार सिंह चावला, हकीकत सिंह सैनी आदि मौजूद थे।