You are currently viewing क्या आप जानते हैं? नौ घंटे तक गूगल प्ले-स्टोर से गायब रहा WhatsApp

क्या आप जानते हैं? नौ घंटे तक गूगल प्ले-स्टोर से गायब रहा WhatsApp

नई दिल्लीः गूगल प्ले स्टोर से फेसबुक के स्वामित्व वाला सोशल मैसेजिंग एप WhatsApp गायब हो गया था। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की थी, हालांकि प्ले-स्टोर पर अब व्हाट्सएप वापस आ गया है। गूगल प्ले-स्टोर से व्हाट्सएप करीब नौ घंटे तक गायब था।

दरअसल 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के करीब व्हाट्सएप प्ल-स्टोर से गायब हुआ था। इसके बाद नौ घंटे के बाद व्हाट्सएप फिर से वापस आ गया था। इसकी जानकारी एंड्रॉयड पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दी थी। वहीं व्हाट्सएप को ट्रैक वाले ब्लॉग WABetaInfo ने भी ट्वीट करके व्हाट्सएप के प्ले-स्टोर से गायब होने की पुष्टि की है। वहीं कंपनी ने इसका ठोस कारण नहीं बताया है कि आखिर गूगल प्ले-स्टोर से व्हाट्सएप गायब क्यों हुआ था।

जिस समय व्हाट्सऐप गायब हुआ था उस दौरान सर्च करने पर सिर्फ व्हाट्सएप बिजनेस एप दिखाई दे रहा था। अभी कुछ दिन पहले ऐसा ही इंस्टाग्राम के साथ हुआ था, लेकिन वहां एक बग के कारण एप स्टोर से गायब हुआ था।