You are currently viewing श्री कृष्ण कथा के प्रचार-प्रसार हेतु दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया प्रोग्राम का आयोजन

श्री कृष्ण कथा के प्रचार-प्रसार हेतु दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया प्रोग्राम का आयोजन

जालंधर (अमन बग्गा): 28 मई से 1 जून शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक दशहरा ग्राउंड, घास मण्डी ,बस्ती शेख, जालंधर में होने वाली 5 दिवसीय श्री कृष्ण कथा के प्रचार – प्रसार हेतु श्री विश्वकर्मा मंदिर, बस्ती गुजां में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी पंकिजा भारती जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि भारत में फैले भ्रष्टाचार, गरीबी, शोषण, हिंसा, टूटी सड़कें, प्रदूषण, बलात्कार, रक्त रंजित भयावह दुर्घटनाओं की सुर्खियाँ पढ़कर मन गमगीन हो उठता है।

सवाल करता है कैसा है यह भारत और क्यों मैं इस भारत का वासी हूँ? पर भारत के कुछ पक्ष ऐसे भी हैं जिससे हमें भारतीय होने पर शर्म नही बल्कि गर्व अनुभव होगा। वियतनाम और अमरीका के बीच बीस साल तक युद्ध चला। पर क्या आप जानते है कि उस युद्ध में विजय किसकी हुई? किसके सिर विजय का सेहरा बंधा? अमरीका नहीं वियतनाम। किन्तु यह कैसे संभव हो सकता है? कहाँ अमरीका और कहाँ वियतनाम। वियतनाम तो इतना छोटा सा देश है। वहीं अमरीका शक्तिशाली राष्ट्र, आधुनिक अस्त्र-शस्त्र से लैस विशाल सैना, द्वितीय विश्व युद्ध का विजेता।

यही प्रश्र एक संवाददाता ने वियतनाम के राष्ट्रपति के समक्ष रखा था। जवाब में उन्होंने जो कहा वह हम सब भारतीयों को अचरज में डालने के लिए पर्याप्त है। उनका उत्तर था- युद्ध में 20 साल तक वियतनाम अमरीका के सामने डटा रहा और आखिर में विजय हासिल कर पाया, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। पर यह चमत्कार केवल और केवल भारत के आर्शीवाद से ही संभव हो पाया। दरअसल मैने भारत के एक महान योद्वा छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र को उनकी कथा को बहुत ध्यान से पढ़ा था। इस युद्ध में मैंने उन्हीं के आदर्शों का अनुसरण किया। उनकी रणनीति का पालन करके ही हम जीतने में समर्थ हुए।

इस घटना के कुछ वर्षों के उपरान्त ही वियतनाम की महिला विदेश मंत्री के भारत का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी की समाधि को देखने की इच्छा प्रकट की। वहाँ पहुँचकर उन्होंने श्रद्धाभाव से शिवाजी की समाधि को नमन किया। फिर झुककर उस स्थान से थोड़ी मिट्टी उठाई और उसे अपने मस्तक पर तिलक की तरह लगा लिया। उसके बाद थोड़ी मिट्टी एक कपड़े में बाँध कर अपने पर्स में भी रख ली। इससे पहले कि वहाँ उपस्थित भारतीय अधिकारी और संवाददाता उनके ऐसा करने का कारण पूछते उन्होंने स्वंय ही कहा मैं इस पवित्र मिट्टी को अपने देश वियतनाम की मिट्टी में मिला दूँगी। क्योंकि मैं उसे भी शिवाजी जैसे शूरवीर योद्धाओं की जन्मभूमि बनाना चाहती हूँ।

भारत के एक महान योद्धा ने एक विदेशी प्रांत पर अपना किस कदर प्रभाव डाला इसका ज्वलंत प्रमाण है आज भी वियतनाम में छत्रपति शिवाजी की भव्य मूर्ति का होना। इस अवसर पर प्रधान प्रदीप विरदी सहित सभी प्रबंधक कमेटी व स्त्री सत्संग सभा की बहनों सहित सारी संगत उपस्थित रही।