You are currently viewing जोनल खेलों में DIPS मेहता का शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किए 28 स्वर्ण, 13 रजत तथा 5 कांस्य पदक

जोनल खेलों में DIPS मेहता का शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किए 28 स्वर्ण, 13 रजत तथा 5 कांस्य पदक

जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स के सितारे आए दिन खेलों में अपने खेल कौशल को प्रस्तुत कर अपना तथा अपने संस्थान के नाम को चार चाँद लगा रहे है। ऐसे होनहार विद्यार्थी शिक्षण संस्थान के सिर के ताज होते है जो हर पग पर उन्हें गरिमा प्रदान करते हैं। यह शब्द डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने जोनल खेलों में डिप्स मेहताचौक के विजेताओं सो सम्बोधित करते हुए कहे।

उन्होंने बताया कि गत दिनों मेहता नंगल में आयोजित पंजाब स्कूल जोनल एथलैटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्स स्कूल मेहता चौक के खिलाडियों ने 28 स्वर्ण, 13 रजत तथा 5 कांस्य पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता को दो भागों लडक़े तथा लड़कियों में विभाजित किया गया। दो दिवसीय इस एथलैटिक प्रतियोगिता का प्रथम दिन लड़कियों की अंडर 14, 17 तथा 19 के नाम रहा। जिसमें डिप्स स्कूल मेहता चौक की जसलीन ने अंडर 14 की 400 मीटर में, हाई जम्प में पवनदीप कौर ने रिले रेस में जसलीन , पवनदीप, संदीप व अनुरीत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अंडर 17 की 100 मीटर तथा 200 मीटर में संदीप कौर ने , शॉट पुट , डिस्कस थ्रो व ट्रिपल जम्प में , कोमलप्रीत कौर ने जैवलीन थ्रो व हाई जम्प में क्रमवार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 19 की प्रदीप कौर ने 200 मीटर में रिले रेस में, कोमलदीप कौर ने डिस्कस थ्रो में, सनदीप कौर ने शॉट पुट में , प्रदीप कौर ने जैवलीन थ्रो में, रवलीन कौर ने हाई जम्प में हर्षदीप कौर ने लॉग जम्प में स्वर्ण पदजक प्राप्त किया। इसी के साथ अंडर 19 की हर्षदीप कौर ने व अंडर 14 की स्नेहदीप कौर ने ट्रिपल जम्प में, तथा अंडर 17 की संदीप, अनुरीत तथा कोमल ने रिले रेस में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 14 की सुमनदीप कौर ने 100 मीटर व 200 मीटर में डिस्कस थ्रो में भवनूर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन लडकों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को सराहना करने के लिए विवश कर दिया। प्रतियोगिता दौरान अंडर 14 की 100 मीटर में एकमजोत सिंह ने, जिस्कस थ्रो में सरजात सिंह नेे, शॉटपुट में अनुरिदम सिंह ने तथा रिले रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 17 के 100 मीटर में अजयपाल सिंह ने,शॉट पुट में इकबाल सिंह ने, मनजोत सिंह ने जौवलीन थ्रो व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदजक पराप्त किया। इसी दौरान अंडर 19 के सुरजीत सिंह ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, शॉट पुट व जैवलीन थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया।

अंडर 17 के गगनदीप सिंह ने 100 मीटर में , विश्वजीत सिंह ने 200 मीटर में व रिलो रेस में, मनजोत सिंह ने शॉट पुट में इकबाल सिंह ने ट्रिपल जम्प में , एकमजोत सिंह ने लॉग जम्प में, गुलशनप्रीत ने 400 मीटर में व अंडर 14 के सिरतार सिंह ने शॉटपुट में रजत पदक प्राप्त किया। तजिंदरबीर सिंह ने 1500 मीटर में तथा सतिंदरपाल ने 200 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को स्कूल के प्रिंसीपल पंकज टोपड़ा ने बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदशर््न करते रहने के लिए प्रेरित किया।