You are currently viewing Dips भोगपुर ने किक बॉक्सिंग में जीते 12 गोल्ड, 3 रजत तथा 10 कांस्य पदक

Dips भोगपुर ने किक बॉक्सिंग में जीते 12 गोल्ड, 3 रजत तथा 10 कांस्य पदक

जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स स्कूल भोगपुर के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा संत बाबा भोला गिर जी सीनियर सैकेंडरी स्कूल राजपुर कण्डी गड़दीवाल में अयोजित दो दिवसी 23 तथा 24 को आयोजित जि़ला स्तरीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 गोल्ड 3 रजत तथा 10 कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन देखते हुए 12 स्वर्ण पदक विजेताओं को 10 से 15 अक्तूबर तक संगरूर में होने वाली राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग के लिए चयनित किया गया।

गड़दीवाल में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लडक़े तथा लड़कियों की कैटागरी दौरान अंडर 14,17 तथा 19 के आयु वर्ग में विभाजित किया गया। जिसमें लड़कियों की विभिन्न आयुवर्ग की कैटागरी में संजना शर्मा, नितिका शर्मा, तथा गगनदीप कौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गुरप्रीत कौर ने रजत पदक व अनमोल, किरनदीप कौर, जसलीन कौर तथा इकनूर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी के साथ लडक़ों की कैटागरी में इशर ने अंडर 14 की 32किलो वेट कैटागरी में , आकाशदीप ने अंडर 19की -70 किलों में, अमरवीर सिंह ने अंडर 17 की -70 किलों में , चंद्रेश शर्मा ने अंडर 19की -75 किलों में , हरप्रीत सिंग ने अंडर 17 की 75 किलों में , अमपदीप थापर ने अंडर 19 की -52 किलों में , सुमित बुट्टा ने अंडर 19 की 48 किलों में, अभिषेक ने अंडर 19 की -60 किलों में , साहिलदीप सिंह ने अंडर 14 की -57 किलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

मनप्रीत सिंह ने अंडर 19 की 63 किलों में , जतिन बहल नेअंडर 19की 80 किलों में रजत पदक प्राप्त किया। रोहिल कुमार ने अंडर 14 की -42 किलों में , अमनदीप सिंह अंडर 19 की -65 किलों में , विशाल हीर ने अंडर 17 की -35 किलों में, लक्ष्यदीप ने अंडर 14 की -47 किलों में हरमनजोत सिंह ने -52 में तथा प्रिंस काहलों ने 63 किलों वेट कैटागरी में कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह तथा स्कूल की प्रिंसीपल रमिंदर कौर ने बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।