You are currently viewing दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग के बाद तोड़फोड़, पुलिस वाहन में लगाई आग

दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग के बाद तोड़फोड़, पुलिस वाहन में लगाई आग

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली जिले में स्थित तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हुई। घटना अपराह्न् करीब 2 से 3 बजे के बीच ही है। दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई बात मारपीट तक पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग के बाद वकील भड़क गए और उन्होंने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है। जानकारी के अनुसार वकीलों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है।

Image result for दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस में हिंसक झड़प,

बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर पुलिसवालों और वकीलों में विवाद हो गया जो बाद में झड़प में तब्‍दील हो गया। तीस हजारी कोर्ट के वकील और इस समय ‘लॉकअप’ में बंद सतेंद्र शर्मा ने बताया, घटना दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास की है। झगड़़ा दो-तीन वकीलों और कुछ पुलिस वालों के बीच था। बाद में दोनो पक्षों की ओर से और लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

Image result for दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस में हिंसक झड़प,

सतेंद्र शर्मा ने कहा, इस घटना में फायरिंग हुई है। गोली किसने चलाई यह छानबीन का विषय है। मगर गोली हमारे एक वकील साथी को लगी है। घायल वकील को सेंट स्टीफेंस हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Image result for दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस में हिंसक झड़प,