You are currently viewing Wikipedia हुई साइबर अटैक का शिकार, कई देशों में सेवा हुई ठप

Wikipedia हुई साइबर अटैक का शिकार, कई देशों में सेवा हुई ठप

नई दिल्लीः लोकप्रिय वेबसाइट विकिपीडिया साइबर अटैक का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार विकिपीडिया ने कई देशों में काम करना बंद कर दिया है। वेबसाइट ने अपने बयान में इस अटैक को दुर्भवापूर्ण बताया है। कंपनी ने कहा है कि उनकी टीम वेबसाइट को री-स्टोर करने पर काम कर रही है। हालांकि इस तरह का साइबर अटैक पहली बार विकिपीडिया पर ही नहीं हुआ है। इससे पहले इसी तरह का हमला ट्विटर और फेसबुक पर भी हो चुका है।

Image result for CYBER ATTACK ON WIKIPEDIA

वेबसाइट के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया कि ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ सर्वर को भयानक ‘डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस’ (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा। ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ ही ‘विकिपीडिया’ का संचालन करता है।

Image result for CYBER ATTACK ON WIKIPEDIA

आपकी जानकारी के लिए बता दें विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया को चलाता है। DDoS अटैक्स में बड़े कंप्यूटरों को शिकार बनाया जाता है। इस हमले के बाद कंप्यूटर में वायरस डाले जाते हैं। साथ ही नेटवर्क को जाम करके कंप्यूटर को ऑफलाइन कर दिया जाता है।