You are currently viewing मुंबई में बड़ा हादसा, CSMT फुटओवर ब्रिज गिरा, कई लोग मलबे में दबे, 2 की मौत

मुंबई में बड़ा हादसा, CSMT फुटओवर ब्रिज गिरा, कई लोग मलबे में दबे, 2 की मौत

मुंबईः मुंबई से बड़े हादसे की खबर है। यहां सीएसएमटी स्टेशन पर बना फुटओवर ब्रिज अचनाक गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत भी हो गई है।

जो फुटओवर ब्रिज गिरा है वह सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 नार्थ को बीटी लेन से जोड़ता था। बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। जब पुल गिरा तो शुरू में घायलों को स्थानीय लोगों ने ही बचाया। हादसे की जानकारी प्राप्त होने के बाद बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों की बाहर निकालना शुरु किया। खबर है कि अभी भी करीब 12 लोग मलबे में दबे हुए है जिन्हें निकालने का काम जारी है।