You are currently viewing टूटा रिकॉर्ड : भारत में 24 घंटे में 8380 नए कोरोना केस. 193 मौतें. कुल केस 1 लाख 82 हज़ार 143.

टूटा रिकॉर्ड : भारत में 24 घंटे में 8380 नए कोरोना केस. 193 मौतें. कुल केस 1 लाख 82 हज़ार 143.

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना के रिकॉर्ड 8380 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 193 मौतें हुई हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में संक्रमितों की संख्या में 8 हजार का इजाफा हुआ है। वहीं लगातार तीसरे दिन नए संक्रमितों के मिलने का रिकॉर्ड टूटा है। जहां गुरुवार-शुक्रवार के बीच देश में 7466 नए मामले आए थे, वहीं एक दिन पहले 8332 केस दर्ज हुए थे। आज लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या में उछाल आया है।

इसी के साथ अब देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 82 हजार 143 के आंकड़े पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 5164 हो गई।

 देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 65 हजार के पार है। वहीं, 24 घंटे में 99 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 2197 हो गई है। राज्य में पिछले दो हफ्तों से हर दिनों से लगातार हर दिन दो हजार नए केस सामने आ रहे हैं।