You are currently viewing जालंधर-लुधियाना में कहर बरपा रहा कोरोना, आज सामने आए 236 नए केस, 14 लोगों की मौत- कांग्रेस महिला पार्षद जसलीन सेठी और अकाली सांसद नरेश गुजराल की रिपोर्ट भी आई Positive

जालंधर-लुधियाना में कहर बरपा रहा कोरोना, आज सामने आए 236 नए केस, 14 लोगों की मौत- कांग्रेस महिला पार्षद जसलीन सेठी और अकाली सांसद नरेश गुजराल की रिपोर्ट भी आई Positive

 

जालंधर: जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को जिले में कोरोना से जहां 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव वहीं 3 पीड़ितों की मौत हो गई है। इसके अलावा आज 77 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

 

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में से सिविल सर्जन की पीए व जिला जालंधर की महिला कांग्रेस प्रधान डॉ. जसलीन सेठी का नाम भी शामिल है। नए मरीज सामने आने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2911 जबकि 74 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

नरेश गुजराल भी कोरोना की चपेट में
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्र कुमार गुजराल के बेटे व राज्यसभा में शिरोमणि अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

 

 

लुधियाना में 11 मरीजों की मौत, 132 नए केस
लुधियाना-लुधियाना में कोरोना का कहर जारी है। आज अभी तक 11 मरीजों की माैत की खबर है जबकि 132 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें 127 लुधियाना जिले व बाकी 5 अन्य जिलों से संबंधित हैं। कोरोना संक्रमितों में विधायक संजय तलवाड़ व उनके परिवार के दो सदस्य भी शामिल हैं।

कोरोना से दम तोड़ने वालों में सराभा नगर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, शेरपुर निवासी 48 वर्षीय पुरुष, डाबा कालोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, करतार नगर निवाी 69 वर्षीय पुरुष, मॉडल टाउन निवासी 75 वर्षीय पुरुष, शहीद करनैल सिंह नगर निवासी 77 वषीय पुरुष, जटाणा निवासी 56 वर्षीय पुरुष, अशोक विहार निवासी 57 वर्षीय पुरुष, शहीद करनैल सिंह नगर निवासी 73 वर्षीय महिला, शाम नगर निवासी 71 वर्षीय पुरुष व जम्मू निवासी 77 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

 

नीचे देखें जालंधर में मिले पॉजिटिव मरीजों की पूरी सूची

List 1

List 2

 

 

? मैं चीनी भी खा लेता हूँ, कुछ भी खाता पीता रहता हूँ लेकिन अब मेरी शुगर कभी 127 से ऊपर नही गई

100% आयुर्वेदिक “☕i-Coffee” पीने से शुगर हुई कंट्रोल, 427 शुगर हो गई 127 – देखें Video-