You are currently viewing भारत में कोरोना केस का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 8000 नए केस. 265 लोगों की मौत. कुल केस पौने दो लाख के करीब

भारत में कोरोना केस का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 8000 नए केस. 265 लोगों की मौत. कुल केस पौने दो लाख के करीब

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। ऐसा पहली बार हुआ, जब देश में रिकॉर्ड 8 हजार के करीब कोरोना के नए मरीज पिछले 24 घंटे में मिले। और 24 घंटे में 265 लोगों की मौत हुई है। वहीं अभी तक लगभग कुल पांच हजार लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 173763 हो गई है। शुक्रवार सुबह यह संख्या 1,65,799 थी।

अभी तक 4971 लोगों की जान गई है। सभी राज्यों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले हैं।)

महाराष्ट्र में अब तक 62228 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 33133 सक्रिय मामले हैं और 26997 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2098 लोगों की जान गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार सुबह 17386 पहुंच गई। इसमें से 9142 सक्रिय मरीज हैं और 7846 लोग ठीक हुए। मरने वालों की संख्या 398 पहुंच चुकी है।