You are currently viewing दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट में शामिल है भारत के ये 3 शहर

दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट में शामिल है भारत के ये 3 शहर

नई दिल्लीः आज हम आपको दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे है। द वर्ल्ड इंडेक्स द्वारा यह लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे सस्ते शहरों को जगह दिया गया है। सबसे सस्ते शहरों की इस सूची में भारत के तीन शहरों बेंगलुरु, चेन्नई और नई दिल्ली को शामिल किया गया है।

Related image

रिपोर्ट के अनुसार भारत में ऑटो हब के नाम से मश्हूर चेन्नई लिस्ट में सबसे सस्ता शहर है। यहां पर एक व्यक्ति केवल 22 हजार रुपये प्रति महीने के खर्च में अपना जीवन यापन आसानी से कर सकते हैं। वहीं सिलिकॉन वैली के नाम से विख्यात बंगलूरू में 24 हजार रुपये खर्च करके लोग अपना जीवन यापन कर सकते हैं। दिल्ली में प्रति व्यक्ति खर्च 25 हजार रुपए है।

Image result for banglore

आपको बता दें कि द वर्ल्ड इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया, खासकर भारत व पाकिस्तान के शहर में मुद्रा का मूल्य ज्यादा है। इसलिए बेंगलुरु, चेन्नई, कराची व नई दिल्ली दुनिया के दस सबसे सस्ते शहरों की सूची में सबसे ऊपर है।

टॉप 10 में शामिल हैं यह शहर
टॉप 10 में विश्व के जो अन्य शहर शामिल हैं, उनमें काराकस, डमास्कस, ताशकंद, अल्मेटी, बंगलूरू कराची, लागोस, ब्यूनस आइरस, चेन्नई और नई दिल्ली प्रमुख हैं।