चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के छह और मरीजों की पुष्टि हुई है। यह मरीज बापूधाम कॉलोनी के निवासी है।
नए मरीजों में 8 व 12 साल के दो बच्चे, 15 वर्षीय लड़की, 16 और एक 17 वर्षीय दो लड़के और 53 वर्षीय शख्स है।
ये सभी एक ही बिल्डिंग में रहने वाले दो परिवारों के सदस्य बताए जा रहे हैं।
इसी के साथ शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 288 है, जिनमें से 217 ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 4 लोगों की मौत हो गई।