♦PLN न्यूज़
लुधियाना (अनिल) लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां ग्यासपुरा इलाके में एक ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई और जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल है। ब्लास्ट के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि आस-पास की दुकानों की शीशे टूट गए हैं।
जानकारी के मुताबिक ग्यासपुरा के पीपल चौक के पास स्थित हवा भरने वाली दुकान पर अचानक सिलैंडर फट गया। जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीसरे व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इसमें दो से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच हो रही है।