You are currently viewing भाजपा मंडल 12 ने जिलाध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

भाजपा मंडल 12 ने जिलाध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

जालंधर (अमन बग्गा): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पूरा देश योग के आसन लगाते नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम करोड़ों की संख्या में देशवासियों ने योग में हिस्सा लिया। इस कड़ी में जिलाध्यक्ष रमन पब्बी जी द्वारा लगाए गए योग कैंप में सुबह पांच बजे बीजेपी जालंधर मंडल 12 के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया और मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया विशेष रुप से उपस्थित थे।

उपस्थित योग साधकों को संबोधित करते हुए महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग पद्धति को अपना चुका है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है।

इस मौके पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी, महासचिव एडवोकेट नवजोत सिंह, पूर्व पार्षद गुलशन शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कार्तिक व नरेश भगत, सचिव तजिंदर पाल सिंह बब्लू, कार्यकारी सदस्य प्रवीन चोपड़ा, एससी मोर्चा मंडल के अध्यक्ष सहोता जी, युवा मोर्चा मंडल 12 के अध्यक्ष नितिन गुलाटी उपस्थित थे।