You are currently viewing जालंधर में बीजेपी ने रमन पब्बी की अध्यक्षता में हवन यज्ञ कर मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

जालंधर में बीजेपी ने रमन पब्बी की अध्यक्षता में हवन यज्ञ कर मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

जालंधर (अमन बग्गा): भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, दीनदयाल उपाध्याय भवन,(जंज घर),में पार्टी की समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन यज्ञ किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा,प्रदेश,महामंत्री, राकेश राठौर,पूर्व विधायक, कृष्णदेव भंडारी,मनोरंजन कालिया,विनोद शर्मा,मनीष विज, उपस्थित हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस, चैत्र नवरात्रि,और भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

पार्टी के इतिहास के बारे में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी तब पार्टी के दो सांसद थे और पार्टी का वोट प्रतिशत 3 परसेंट था और आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनकर उभरी है आज पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के 13 करोड़ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है जिसने आज भारतीय जनता पार्टी को इतना शिखर पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से ही भारत देश की पहचान पूरे विश्व में प्रखर हुई है। यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही है कि जिसमें यह सिखाया जाता है कि सबसे पहले देश उसके बाद पार्टी और उसके बाद हम।

उन्होंने कहा कि यह वक्त चुनावों का वक्त है और आज हम सब कार्यकर्ताओं का सबसे पहला कर्तव्य यही बनता है कि हम इस चुनावों में अपनी पूरी लगन से मेहनत कर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से विजय बना कर सरकार बनाएं ताकि आज जो नए भारत का निर्माण हो रहा है उसको और बुलंदियों तक पहुंचाया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, कृष्णदेव भंडारी, मनोरंजन कालिया, एवं विनोद शर्मा ने भी आए हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुभाष सूद, जिला महामंत्री, राजीव ढींगरा, राजू मागो, बहन परवीन शर्मा, भगवंत प्रभाकर, दविंदर कालिया, प्रवीण हांडा, विक्की जुल्का, सुदेश भगत, करण सदी, हरजिंदर सिंह बाबू,गोपाल कृष्ण सोनी,किशन लाल शर्मा,अजय जगोता,बहन सीमा साहनी,कंचन शर्मा,सुखजिंदर कौर चट्ठा,रितु कौशल,बीना शर्मा,प्रवीण भारती, रंजीत आर्य,राजेंद्र शर्मा,राजेश कुमार आरके,जोगिंदर बहल, डॉक्टर विनीत शर्मा,राजेश जैन, अशोक सरीन,सनी शर्मा,सुरेंद्र मोहन,अमरजीत सिंह गोल्डी, आशु गुप्ता,संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया,सोनू दिनकर, संजीव पुरी,दिनेश शर्मा,पंकज सारंगल,यजीत हुरिया,ओ पी भगत,अमरजीत सिंह राही,नरेश शर्मा,रिंकू भगत,कार्तिक दुग्गल, संदीप सप्पल,रजनीश पंडित,सनी भगत,दिनेश मल्होत्रा,सोनू सहोता,करण,कुलवंत दालम, सचिन,पवन कश्यप,दविन्द्र भारद्वाज,वरुण कश्यप, उपस्थित थे।