You are currently viewing अश्विनी कुमार गोल्डी और पत्नी गंगा सहित आठ पर बैंक कर्मचारी को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने के आरोप में FIR दर्ज, गंगा और डिंपल गिरफ्तार . बाकी फरार

अश्विनी कुमार गोल्डी और पत्नी गंगा सहित आठ पर बैंक कर्मचारी को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने के आरोप में FIR दर्ज, गंगा और डिंपल गिरफ्तार . बाकी फरार

जालंधर(PLN) भाजपा की टिकट पर वार्ड नंबर 58 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके अश्विनी कुमार गोल्डी सहित आठ आरोपियों के खिलाफ थाना रामामंडी में बैंक कर्मचारी को ब्लैकमेल करके पैसे एंठने का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार भाजपा नेता अश्विनी कुमार गोल्डी की पत्नी गंगा ने डिलवां रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर सुशील कुमार वर्मा को फोन किया और हाऊस लोन लेने की बात कही और घर बुलाया।

मैनेजर सुशील कुमार जैसे ही घर पहुंचे तो गंगा ने मैनेजर को गले लगा लिया और शोर मचा दिया। कुछ ही देर बाद गंगा के पति भाजपा नेता अश्विनी कुमार गोल्डी व कांग्रेसी नेता राज कुमार राजू मौके पर पहुंचे और मैनेजर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की।

मैनेजर संशील कुमार ने कहा कि उसके बैंक खाते में सिर्फ 7 लाख है जिसके बाद आरोपियों ने 7 लाख 10 हजार रुपये लेकर बैंक मैनेजर को छोड़ दिया।

ठगी के बाद मैनेजर ने थाना रामामंडी में सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की पहचान न्यू पृथ्वी नगर निवासी अश्विनी कुमार राजू (कांगे्रसी नेता) पत्नी डिंपल, अश्विनी कुमार गोल्डी (भाजपा नेता) निवासी बलदेव नगर, पत्नी गंगा, प्रिया (ब्यूटी पार्लर) सपना और सलौनी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गंगा और डिंपल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।