You are currently viewing बड़ी खबरः उज्जैन से गिरफ्तार हुआ ‘कानपुर का दरिंदा’ विकास दुबे

बड़ी खबरः उज्जैन से गिरफ्तार हुआ ‘कानपुर का दरिंदा’ विकास दुबे

 

नई दिल्लीः यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में पकड़ा गया है। सूत्रों के हवाले ये खबर आई है। वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आया था। महाकाल मंदिर की सुरक्षा एजेंसी के गार्ड ने उसे पकड़ा। एसपी मनोज सिंह स्वयं पहुंचे और एक वाहन में डाल कर ले गए।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डीजीपी ने इस बारे में जानकारी दी है। शिवराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की है। महाकाल थाने से पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर लेकर गई है।

 

 

बता दें कि इससे पहले गुरुवार सुबह कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के दो करीबियों रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था। इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया।

 

 

 

वहीं, बुधवार सुबह पुलिस ने विकास दुबे के साथी अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया। बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मार गिराया। बता दें कि अमर दुबे विकास का काफी करीबी माना जाता था, वह बिकरू गांव में पुलिसकर्मियों की हत्या में भी शामिल था।

 

 

 

 

 

? 10 वर्ष से शुगर की बीमारी से परेशान महिला बोल रही थी कि दुनिया में ऐसी कोई दवाई नही जो मुझे ठीक कर सकें और……

? i Coffee और i Pulse लेने के एक महीने बाद बोली दुनिया में i Coffee और i Pulse है जिस ने मुझे ठीक कर दिया