You are currently viewing बड़ी खबरः नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी

बड़ी खबरः नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है, बॉलीवुड के लिए लगातार दो दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं है, एक दिन पहले ही इरफान का निधन हुआ और आज ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके दी है। ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था।

Image

आपको बता दें 2018 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था। जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। लगभग एक साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में मुंबई वापिस आ गए थे।