You are currently viewing सामने आई प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, CRPF निगरानी के बावजूद घर में घुसे अज्ञात लोग और करने लगे सेल्फी की मांग

सामने आई प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, CRPF निगरानी के बावजूद घर में घुसे अज्ञात लोग और करने लगे सेल्फी की मांग

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला सामने आया है। इससे उनकी मिली जेड प्लस में सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए है। दरअसल, बीते सप्ताह कार में सवार पांच लोग उनके दिल्ली स्थित घर में बिना अनुमति के ही घुस गए। ये लोग घर में घुसकर उनसे सेल्फी लेने के मांग करने लगे। अब सबसे बड़ा सवाल ये बना है कि इतने लोग बिना अनुमति के सुरक्षा घेरे को पार कैसे घर में घुस गए?

जिस समय ये लोग घर में घुसे उस समय प्रियंका गांधी घर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहीं थी। काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर ये लोग आए थे जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी। बाद में सुरक्षा अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक शिकायत भी दर्ज की गई है।

जो लोग घर में घुसे थे वो प्रियंका गांधी से सेल्फी लेने की मांग करने लगे और वहां की तस्वीरें लेने लगे। इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों को इत्तला दी गई। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। आपको बता दें कि बीते नवंबर में ही गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई थी और उसके बाद जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई।