You are currently viewing डिप्स करोलबाग तथा गिल्जीयां में बैडमिंटन प्रतियोगिता अयोजित

डिप्स करोलबाग तथा गिल्जीयां में बैडमिंटन प्रतियोगिता अयोजित

जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स स्कूल करोलबाग में अंडर 12 तथा 14 लडक़े लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्कूल की प्रिंसीपल सर्वेश दयोल तथा प्रिंसीपल रेखा नैय्यर के नेतृत्व में विद्यार्थियों की शरीरिक फिटनैस को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई। जिसमें चारों सदनों के खिलाडिय़ों ने भाग दिया।

अंडर 12 लड़कियों का प्रथम मैंच डायमंड तथा पर्ल हाउस के मध्य करवाया गया। जिसमें पर्ल हाउस विजेता रहा। इसी के साथ दूसरा मैच अईव्री तथा तथा सफायर हाउस के मध्य खेला गया। जिसमें पर्ल हाउस की छात्रा विजेता रही। लड़कियों की अंडर 12 का फाईनल मैच पर्ल तथा आईव्री हाउस के मध्य खेला गया। जिसमें पर्ल हाउस की साक्षी ने प्रथम स्थान तथा आईवरी हाउस की तमन्ना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ अंडर 12 लडक़ों की प्रतियोगिता में डायमंड हाउस के सर्वज्ञ ने प्रथम तथा पर्ल हाउस के दिव्यम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडप 14 लड़कियों में आइवरी हाउस की सान्या ने प्रथम स्थान तथा तथा पर्ल की आकाशप्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 लडक़ों में आईवरी हाउस के सतवीर ने प्रथम स्थान तथा डायमंड हाउस के विशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल की प्रिंसीपल ने बधाई दी तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास में सहायक सिद्ध होती है। इसलिए वह भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाते रहेंगे।