You are currently viewing दिल्ली टी-20 से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जांघ पर बॉल लगने से चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

दिल्ली टी-20 से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जांघ पर बॉल लगने से चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर को होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। विराट कोहली की जगह कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और श्रीलंका के नुवान सेनेविरत्ने के साथ नेट्स में अभ्यास कर रहे थे, तभी एक गेंद अचानक उनकी बाई जांघ पर लग गई। गेंद लगने के बाद रोहित शर्मा नेट सेशन छोड़कर मैदान से बाहर चले गए।

Image result for दिल्ली टी-20 से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जांघ पर बॉल लगने से चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

रोहित के चेहरे पर यह दिख रहा था कि जिस तेजी से थ्रोडाउन गेंद उनकी ओर आयी थी, वह उससे खुश नहीं थे। भारतीय टीम ने बायें हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ को रखा है ताकि खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का सामना अच्छी तरह कर सकें। आमतौर पर बल्लेबाज नेट में गेंदबाजों का सामना करने से पहले लय हासिल करने के लिए थ्रोडाउन लेते हैं।

Image result for दिल्ली टी-20 से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जांघ पर बॉल लगने से चोटिल हुआ ये खिलाड़ी
पता चला है कि रोहित इसके लिये उपचार ले रहे हैं और वह इसके बाद नेट सत्र में हिस्सा लेने नहीं उतरे। इस पूरे मामले में सपोर्ट स्टाफ ने अभी कोई अधिक जानकारी नहीं दी है। रोहित के जांघ पर लगी चोट मामूली हुई तो टीम इंडिया के लिए कोई चिंता की बात नहीं होगी, लेकिन चोट गंभीर हुई तो निश्चित तौर पर टीम इंडिया के साथ-साथ रोहित शर्मा के करोड़ों फैंस के लिए ये एक बुरी खबर हो सकती है।