You are currently viewing शिव सेना समेत कई हिन्दू संगठनों के नेताओं की हत्या के लिए फंडिंग करने वाला बब्बर खालसा का आंतकी गिरफ्तार Babbar Khalsa militant Bhupinder Singh arrested
Babbar Khalsa militant Bhupinder Singh arrested

शिव सेना समेत कई हिन्दू संगठनों के नेताओं की हत्या के लिए फंडिंग करने वाला बब्बर खालसा का आंतकी गिरफ्तार Babbar Khalsa militant Bhupinder Singh arrested

Babbar Khalsa militant Bhupinder Singh arrested

(PLN )अमन बग्गा – सीआईए स्टाफ ने बब्बर खालसा आंतकी भूपिंदर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी संगठन बब्बर खालसा को इंडिया में गतिविधियां फैलाने के लिए फंडिंग करने का आरोप है। आरोपी भूपिन्द्र सिंह पर विदेश में बैठ कर मिशन-ए-खालिस्तान ग्रुप के जरिये खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देने का भी आरोप है।

भूपिंदर सिंह बब्बर खालसा के इशारों पर कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और शिव सेना सहित कई हिंदू संगठनों के हिन्दू नेताओं की हत्या करने के लिए फंडिंग करने का आरोप है

इसके अलावा बरगाड़ी बेअदबी कांड को अंजाम देने वाले व्यक्ति भी इनके निशाने पर थे।

 भूपिंदर सिंह उर्फ दिलावर सिंह निवासी जिला लुधियाना गांव ताजपुर (रायकोट) का रहने वाला है। आरोपी को सीआईए स्टाफ ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
फिलहाल ये इस समय वह सऊदी अरब में रहा था। वहा की सरकार ने उसे डिपोट करके 

भारत भेज दिया था और जैसे ही भूपिंदर सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचा तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मोहाली पुलिस उसे गिरफ्तार करके मोहाली लेकर आई।