You are currently viewing अयोध्या में बनेगा श्री राम मंदिर, जानिए सुप्रीम कोर्ट के फैंसले की 10 बड़ी बातें !

अयोध्या में बनेगा श्री राम मंदिर, जानिए सुप्रीम कोर्ट के फैंसले की 10 बड़ी बातें !

सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्‍यायाधीश रंजन गोगोई की अध्‍यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने अयोध्‍या मामले पर अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए राम मंदिर निर्माण का रास्‍ता साफ कर दिया है।

कोर्ट ने कहा कि विवादित जमीन रामलला की है। न्यायालय ने अयोध्या में 2.77 एकड़ की पूरी विवादित जमीन राम लला को दी। कोर्ट ने मंदिर निर्माण का आदेश दिया है।

 

आइए जानते हैं अब तक की 10 बड़ी बातें:

  1. मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने में बनेगा ट्रस्‍ट, विवादित जमीन केंद्र सरकार के रिसीवर के पास रहेगी।
  2. विवादित जमीन पर ही राम मंदिर बनाया जाएगा।
  3. मुस्लिम पक्ष सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड को अयोध्‍या में मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन उपलब्‍ध कराई जाए।
  4. मुस्लिम पक्ष  अपना मालिकाना हक साबित नहीं कर पाया। हिंदुओं का बाहरी चबूतरे पर अधिकार था।
  5. हिंदुओं की यह अविवादित मान्यता है कि भगवान राम का जन्म गिराई गई संरचना में ही हुआ था।
  6. अहाते और चबूतरे पर हिंदुओं के अधिकार का सबूत मिला है।
  7. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राम चबूतरे पर 1855 से पहले हिंदुओं का अधिकार था।
  8. न्यायालय अब पूजा के अधिकार के लिये गोपाल सिंह विशारद के दावे पर फैसला सुना रहा है।
  9. शिया वक्फ बोर्ड का दावा विवादित ढांचे को लेकर था जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।
  10. बाबरी मस्जिद मीर बाकी ने बनवाई थी। बाबरी मस्जिद खाली जमीन पर नहीं बनी थी।