You are currently viewing सियाचिन में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, 4 जवान शहीद; 2 पोर्टरों की भी मौत

सियाचिन में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, 4 जवान शहीद; 2 पोर्टरों की भी मौत

श्रीनगरः सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को हुए भीषण हिमस्खलन में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा 2 पोर्टरों की भी मौत हुई है। इस हिमस्खलन में गश्‍ती दल के 8 जवान फंस गए थे। जवानों को बचाने के लिए सेना ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। खराब मौसम के बीच चलाए गए सर्च ऑपरेशन में इन जवानों को बर्फ से निकाला गया।

Image result for सियाचिन में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, 4 जवान शहीद; 2 पोर्टरों की भी मौत

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, 19 हजार फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी सेक्टर में काम कर रहे आठ कर्मचारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। सूचना पर पास के पोस्ट से बचाव टीम को मौके पर भेजा गया। बर्फ में दबे आठ लोगों को निकालकर हेलिकॉप्टर से पास के सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें सात की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान छह की मौत हो गई।

Image result for सियाचिन में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, 4 जवान शहीद; 2 पोर्टरों की भी मौत

इनमें चार जवान और दो पोर्टर शामिल हैं, जिन्होंने काफी देर तक बर्फ में दबे रहने के कारण दम तोड़ दिया। सभी चौकी पर बीमार एक अन्य व्यक्ति को निकालने गए थे। सेना के सूत्रों के अनुसार, हिमस्खलन में फंसे दो अन्य जवानों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और इन सभी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। ये सभी जवान सेना की उस गश्‍ती टीम का हिस्सा हैं जो सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सियाचिन के उत्तरी छोर की ओर पट्रोलिंग करने गए थे।