You are currently viewing अश्विनी शर्मा होंगे पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

अश्विनी शर्मा होंगे पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

चंडीगढ़: पंजाब के नए भाजपा अध्यक्ष की घोषणा आगामी 17 जनवरी को होने जा रही है लेकिन इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि अश्विनी शर्मा को भाजपा की कमान मिलना तय हो चुका है। पठानकोट से विधायक रह चुके अश्विनी शर्मा की ताजपोशी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने सभी वरिष्ठ नेताओं को अवगत करवा दिया है। सूत्रों के मुताबिक 16 जनवरी को जालंधर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिसमें सिर्फ शर्मा ही नामांकन करेंगे। 17 को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे व महेश गिरी की उपस्थिति में शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में वैसे तरूण चुघ, वर्तमान अध्यक्ष श्वेत मलिक, नरेंद्र परमार व मनोरंजन कालिया जैसे नाम शामिल थे जबकि तरूण चुघ ने आज अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर ऐसी कोई भी रेस में ना होने संबंधी पोस्ट भी शेयर की थी।