You are currently viewing सुशांत सिंह राजपूत के बाद इंडस्‍ट्री को एक और बड़ा झटका, अब इस अभिनेता ने की आत्महत्या

सुशांत सिंह राजपूत के बाद इंडस्‍ट्री को एक और बड़ा झटका, अब इस अभिनेता ने की आत्महत्या

 

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बाद टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने अपने कर्नाटक स्थित मंडया घर में खुद को फांसी लगा ली है। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई हैं। वहीं टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सूत्रों के अनुसार उनकी मौत के पीछे का कोई वाजिब कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस घटना के बाद लोगों ने अपना दुख प्रकट किया है।

 

 

बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय सुशील ने 7 जुलाई को आत्महत्या का कदम उठाया था। वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। आने वाली फिल्म ‘सलगा’ में सुशील एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आने वाले थे। इस फिल्म में एक्टर दुनिया विजय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता सुशील गौड़ा एक एक्टर होने के साथ साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। उन्होंने रोमांटिक सीरियल ‘अंतपुरा’ में भी रोल किया था।

 

 

 

मालूम हो कि हाल ही में फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित बांद्रा अपने घर में खुद को फांसी लगा ली थी, जिसके बाद से पूरे देश में शोक का मातम मना रहा। वहीं अब साउथ के पॉपुलर एक्टर सुशील गौड़ा ने खुदकुशी जैसा कदम उठा के टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है।

 

 

 

 

 

 

◆ शुगर की 5 वर्षों से खा रहे थे दवाई. ” i Coffee☕ ” पीने से 20 दिन में छूट गई मेडिसिन, हुआ बड़ा लाभ

☕कई वैज्ञानिकों व डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई 100% आयुर्वेदिक i Coffee से शुगर की भयंकर बीमारी से मिला आराम -NO Side Effect – Video देखें