You are currently viewing शादी के बाद यहां तीन दिन तक दुल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते टॉयलेट, माना जाता है अपशकुन

शादी के बाद यहां तीन दिन तक दुल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते टॉयलेट, माना जाता है अपशकुन

नई दिल्लीः हर जगह शादी के अगल-अलग नियम और अलग-अलग रिति रीवाज होते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रस्म के बारे में बताने जा रहे है जिसे जान आप जानकर हैरान रह जाएंगे। रस्म के अनुसार दुल्हा-दुल्हन के टॉयलेट जाने पर पाबंदी होती है। जी हां, सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन यही सच है। यह रस्म इंडोनेशिया में निभाई जाती है।

Image result for marriage in indonesia

इस रस्म का चलन टीडॉन्ग समुदाय में है। इस बिरादरी के लोग इस नियम को बहुत महत्वपूर्ण समझते हैं, इसलिए वे इसे पूरी संजीदगी के साथ निभाते हैं। तीन दिनों तक है रोक रिवाज के मुताबिक दूल्हा—दुल्हन शादी के बाद तीन दिन तक टॉयलेट नहीं जा सकते हैं। ऐसा करना अपशकुन समझा जाता है। स्थानीय समुदाय के अनुसार शादी एक पवित्र समारोह है। टॉयलेट जाने से उनकी पवित्रता भंग होती है। इससे नव वर-वधू अशुद्ध हो जाते हैं।

Image result for marriage in indonesia

ऐसा भी माना जाता है कि बाथरुम में लोग अपनी शरीर की गंदगी का त्याग करते हैं। जिसकी वजह से नकारात्मक शक्तियों का वहां वास हो जाता है। यदि शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन ऐसे शौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो उनका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। वहां मौजूद बीमारियां उनके रिश्तों में खटास पैदा कर सकती हैं। तीन दिनों तक वर-वधू को टॉयलेट नहीं जाना होता है तो इसकी तैयारियां काफी पहले से की जाती हैं। शादी के बाद वर-वधू के खान-पान का खास ख्याल रखा जाता है। उन्हें कोई तकलीफ न हो इसके लिए दोनों परिवारों को लोग साथ ही रहते हैं।