You are currently viewing सड़क हादसे का शिकार हुई अभिनेत्री शबाना आजमी, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सड़क हादसे का शिकार हुई अभिनेत्री शबाना आजमी, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुंबईः एक्ट्रेस शबाना आज़मी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ है। खालापुर टोल बूथ के पास उनकी गाड़ी अचानक ट्रक से टकरा गई जिसकी वजह से शबाना आजमी की नाक और मुंह में चोट आई है। घटना के बाद शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस समय उनका इलाज किया जा रहा है। शबाना की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सिडेंट, शनिवार शाम करीब 3:30 बजे हुआ है। शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

रायगढ़ सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल परास्कर के मुताबिक ये हादसा खालापुर के पास मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर हुआ है। उनकी गाड़ी ट्रक से टकराई है। शबाना आजमी की कार की हालत देखकर ऐसा बताया जा रहा है कि यह एक भीड़ण एक्सिडेंट था। हादसे के बाद आई एक अन्य तस्वीर में शबना आजमी के चेहरे पर सूजन दिखाई रही है। जबकि उनके नाक खून निकलता भी दिख रहा है।

जावेद अख्तर के बर्थडे पार्टी के बाद घर लौट रही थीं शबाना
शबाना आजमी गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं। 17 जनवरी यानी कल ही जावेद अख्तर का जन्मदिन था। जानकारी के अनुसार बांद्रा में जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी के बाद शबाना और जावेद दोनों अपने खंडाला वाले घर लौट रहे थे। लेकिन बीच में वे सड़क हादसे के शिकार हो गए। तब कार में जावेद भी सवार थे।