नई दिल्लीः रविवार को इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर के लोकेशन का पता चला है और उसने ऑर्बिटर से थर्मल इमेज भी क्लिक की है। लेकिन ये अब भी संपर्क में नहीं है। 7 सितंबर को देशभर को विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने का इतंजार थे लेकिन ऐन मौके पर जमीनी स्टेशन के साथ इसका संपर्क टूट गया। ऐसे में इसरो के वैज्ञानिक निराशा से भर गए और बेहद दुखी हो उठे। इस स्थिति में देशवासियों ने मिलकर उनका दाढ़स बढ़ाया।
Indeed, we are proud of our scientists. @isro has inspired thousands of young minds to take up science and that is a victory on its own. @AnushkaSharma https://t.co/WI21OJjncZ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2019
आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी इसरो की काफी सराहना की। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘ये केवल आगे बढ़ने वाले कदम हैं, ना कि पीछे, और एक देश होने के नाते हमें अपने वैज्ञानिकों पर उनके दृढ़ निश्चय और उपलब्धियों पर गर्व है। आप सभी वास्तव में प्रेरणादायक हैं।’
अनुष्का शर्मा के इस ट्वीट पर खुद पीएम मोदी ने जवाब दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘बिल्कुल सही, हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो ने हजारों दिमागों को साइंस लेने की प्रेरणा दी है और ये अपने आप में ही बहुत बड़ी जीत है।’ पीएम मोदी के इस ट्वीट पर लोग भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।