You are currently viewing फैक्टरी में सफाई करते समय हादसे का शिकार हुआ युवक, लिफ्ट के नीचे दबने से दर्दनाक मौत

फैक्टरी में सफाई करते समय हादसे का शिकार हुआ युवक, लिफ्ट के नीचे दबने से दर्दनाक मौत

लुधियाना (अश्विनी शर्मा/अनिल): लुधियाना के इस्लामगंज स्थित एक चार मंजिला दुकान में लिफ्ट के चीने दबसे से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ जब युवकक फैक्टरी की सफाई कर रहा था। लड़के का नाम छोटू बताया जा रहा है, जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सफाई करते समय वह लिफ्ट की चपेट में आ गया। लड़के का आधा शरीर लिफ्ट के नीचे फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।