You are currently viewing सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, फेसबुक पर लाइव होकर निजी अस्पताल के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली-मौत

सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, फेसबुक पर लाइव होकर निजी अस्पताल के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली-मौत

 

भिवानीः भिवानी सेक्टर-13 के एक युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर पहले साथियों पर परेशान करने का आरोप लगाया और उसके बाद उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बाद में पुलिस ने फेसबुक पर दिखाई गई जगह ढूंढकर शव को कब्जे में लिया। मामला हुडा पार्क का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

 

 

देर रात युवक साबू जॉर्ज अचानक अपने घर सेक्टर-23 से गायब हो गया। उसके बाद फेसबुक लाइव होकर उसने बताया कि वह रेवाड़ी में एक निजी अस्पताल में काम करता था। उसका अस्तपाल के कर्मचारियों के साथ विवाद भी हुआ था। वे उसको परेशान करते थे।

 

 

 

थाना सिविल लाइन प्रभारी विधानंद ने बताया कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। मृतक के पिता बाबू पुरी ने बताया कि उनका बेटा एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। पहले वहां पर तैनात अन्य कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। साथी कर्मचारी उसको परेशान करते थे, जिनकी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

?️शुगर कंट्रोल के लिए रोज लगवाने पड़ते थे 4 टीके. सुनिए कैसे “एकनायकम” जड़ी बूटी से बनी “i-Coffee” ने दिलाया शुगर की भयंकर बीमारी से छुटकारा

◆Video देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें??