You are currently viewing एक ऐसा भी फेस्टिवल जहां जितने चाहे उतने पति चुन सकती हैं महिलाएं

एक ऐसा भी फेस्टिवल जहां जितने चाहे उतने पति चुन सकती हैं महिलाएं

नई दिल्लीः आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां महिलाएं अपनी मर्जी से जितने चाहे उतने पति चुन सकती है। जी हां, अफ्रीका के नाइजर में रहने वाली वोडाबे जनजातियों के बीच ये सब परंपरा के तहत होता है। यहां पुरुषों की खूबसूरती का कॉम्पिटिशन होता है। महिलाएं जज होती हैं। जो पुरुष सबसे आकर्षक साबित होता है, महिला जज चाहे तो उसके साथ सो भी सकती है। चाहे तो उसे पति भी बना सकती है फिर भले ही महिला जज पहले से शादीशुदा क्यों न हो।

वोडाबे जनजाति हर साल गुएरेवोल फेस्टिवल आयोजित करती है। इसी दौरान पुरुष सजते हैं और फिर महिला जजों के सामने डांस करते हैं। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाबे जनजाति का समाज भी पितृसत्तात्मक है, लेकिन शारीरिक संबंध के मामले में महिलाओं के पास पावर होती है। वोडाबे जनजाति के बीच एक से अधिक पार्टनर रखने की आजादी है। शादीशुदा महिलाएं भी चाहें तो किसी अन्य पुरुष के साथ सो सकती हैं या एक से अधिक पति चुन सकती हैं।

वोडाबे जनजाति की ऐसी परंपरा रही है कि महिलाएं शादी से पहले भी शारीरिक संबंध बना सकती हैं और शादी के बाद एक से अधिक पति के साथ रह सकती है। वोडाबे जनजाति के लोग अपने आप को दुनिया के अन्य समुदायों से अधिक खूबसूरत मानते हैं और खुद की खूबसूरती पर काफी ध्यान देते हैं। गुएरेवोल फेस्टिवल को पत्नी चुराने वाला फेस्टिवल भी कहते हैं। क्योंकि कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाले पुरुष अपनी पसंद की महिला को संकेत देते हैं। इसके बाद शादीशुदा महिला भी चाहे तो पुरुष के साथ जा सकती है।