You are currently viewing 52 वर्षीय रिक्शेवाले ने फेसबुक पर फंसाईं हजारों लड़कियां, Chat देखकर पुलिस के उड़े होश

52 वर्षीय रिक्शेवाले ने फेसबुक पर फंसाईं हजारों लड़कियां, Chat देखकर पुलिस के उड़े होश

बरेलीः यूपी के बरेली से हैरान कर देने वला मामला सामने आया है। यहां एक 52 वर्षीय रिक्शेवाले ने IPS का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर हजारों लड़िकों को एड किया और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया। रिक्शा चाल का नाम जावेद है। उसने नुरूल हसन की फोटो फेसबुक डीपी के तौर पर लगाई थी जो 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनके IPS बनने की कहानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।

जावेद ने पुलिस को बताया- ‘मेरा फेसबुक अकाउंट है, जिसमें करीब 500 दोस्त थे। मैंने जैसे ही प्रोफाइल फोटो पर आईपीएस नुरूल हसन की फोटो लगाई तो खूब फ्रेंड रिक्वेस्ट आईं। कुछ ही दिन में मेरे अकाउंट में 5 हजार दोस्त हो गए, जिसमें करीब 3 हजार दोस्त लड़कियां थीं।’ देश के हर कोने से उसे शादी के प्रस्ताव आने लगे। लड़कियों को लगता था कि वो आईपीएस नुरूल हसन से बात कर रही हैं।

वैसे तो जावेद हाई स्कूल फेल है, लेकिन उसे थोड़ी बहुत अंग्रेजी आती थी। उसे फेसबुक चैट में अंग्रेजी का फायदा हुआ और लड़कियों से बात करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब जावेद के मोबाइल पर फेसबुक चैट देखी तो उनके होश उड़ गए। कई लड़कियों को वो शादी के लिए भी कह चुका था। वह लड़कियों को आई लव यू के मैसेज भी भेजा करता था। लड़कियां भी उसे आई लव यू इमोजी भेजती थीं।

पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जावेद को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जावेद के परिवार में उसकी पत्नी और एक जवान बेटा भी है। पत्नी भी पति की हरकतों से काफी परेशान थी. इसी हरकतों के चलते पत्नी जावेद के कई फोन तोड़ चुकी है। लेकिन जावेद तब भी चैट पर लड़कियों से बातें करता रहा।