You are currently viewing जालंधर में 275 और लुधियाना 212 नए केस आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत

जालंधर में 275 और लुधियाना 212 नए केस आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत

जालंधर/लुधियाना: पंजाब के जालंधर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 275 नए मामले सामने आए जबकि नौ की मौत हो गई। सरकारी आकड़ों के मुताबिक जिले में 275 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11905 हो गई है जबकि नौ लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 343 हो गई है।

 

 

284 रोगियों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वालों की संख्या 9455 हो गई है। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अब तक जिले में 151126 लोगों के नमूने जांच के लिए गए थे जिनमे से 133750 की रिपोर्ट नकारात्मक आई है।

 

 

वहीं लुधियाना में बुधवार को 250 से कम मामले सामने आए। सेहत विभाग ने जिले में 212 लोगों के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। इसमें से आठ पुलिस मुलाजिमों सहित 184 लोग जिले से संबंधित रहे, जबकि दूसरे जिलों के रहने वाले 28 लोग काेरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 16783 तक पहुंच गया। दूसरी तरफ जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से 11 जिले के रहने वाले थे। जिले में अब तक कुल 688 लोगों की मौत हो चुकी है।