You are currently viewing हिमाचल में एक बर्तन में बनाई गई 1995 किलोग्राम खिचड़ी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

हिमाचल में एक बर्तन में बनाई गई 1995 किलोग्राम खिचड़ी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

शिमलाः हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से आज मंडी जिला के तत्तापानी में 1995 किलोग्राम दाल और चावल से बनाई गई जो अब तक की सबसे अधिक परोसी जाने वाली खिचड़ी के रूप में दर्ज की गई है। इस खिताब के तहत इससे पहले का रिकार्ड 918.8 किलोग्राम था। यह घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को मंकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर जिला मण्डी के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में ‘तत्तापानी महोत्सव’ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए की।

Image result for 1995 किलोग्राम खिचड़ी

ऐसा दावा किया गया कि 25 हजार लोगों को भोज कर खिचड़ी खिलाई गई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ऋषि नाथ ने कहा कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के निदेशक युनूस खान ने बताया कि करसोग में सतलज नदी के किनारे स्थित तत्तापानी को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Image result for 1995 किलोग्राम खिचड़ी

मुख्यमंत्री ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने इतनी बड़ी मात्रा में खिचड़ी पकाने के अपने लक्ष्य में सफलता हासिल करने के लिए पर्यटन विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग ने लगभग 1000 किलो के बड़े अन्तर के साथ पहले का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। ठाकुर ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कोलडैम के निर्माण से यह क्षेत्र जल क्रीड़ा के लिए प्रमुख गंतव्य बन कर उभरा है। इससे पूर्व उन्होंने प्रसिद्ध नरसिंह मन्दिर और शनिदेव मन्दिर में पूजा अर्चना की।