You are currently viewing हरियाणा के इस शहर में घूम रहा खतरनाक जानवर, लोगों में दहशत, अलर्ट जारी

हरियाणा के इस शहर में घूम रहा खतरनाक जानवर, लोगों में दहशत, अलर्ट जारी

हरियाणा के धारूहेड़ा में एक खतरनाक जानवर के देखे जाने के बाद सनसनी फैली है। आस-पास के गांवों में दहशत है। लोग डरे सहमे हुए हैं। धारूहेड़ा के जौनावास और आस-पास के गावों में पिछले तीन दिनों से लकड़बग्घा के देखे जानी की सूचना है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। यहां उसने पैरों के निशान लेकर लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। जंगली जानवर के खुले में घूमने के चलते गांव के लोगों में भय बना हुआ है। महिलाएं भी दिन के समय खेतों में जाने से कतरा रही हैं। 

गांव निवासी महिपाल नंबरदार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसके घर में जंगली जानवर का मूवमेंट बना हुआ था। इसकी वजह से उनके लिए घर में रहना मुश्किल हो गया है। महिपाल ने बताया कि सोमवार रात घर के अंदर बंधे पशुओं में एकाएक हरकत होने लगी, तभी वे बाहर आए और देखा कि कोई जानवर दीवार फांदकर बाहर की ओर भाग रहा है। 

घटना के तुरंत बाद उन्होंने धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। अगले दिन वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक देवेंद्र कुमार पहुंचे। जांच के बाद पुष्टि करते हुए बताया कि पैरों के निशान लकड़बग्घे के हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत रहने की भी हिदायत दी। 

सरजीत सिंह यादव, निरीक्षक वन्य प्राणी विभाग फोरेंसिक लैब ने बताया कि
हमें गांव में जंगली जानवर के होने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद यहां लकड़बग्घा होने की जानकारी ग्रामीणों को दे दी थी। ऐसे जानवर एक स्थान पर नहीं रहते हैं। वह रोज अपनी जगह बदलते रहते हैं। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Credit.amarujala