You are currently viewing हमले का LIVE VIDEO देखें- दिनदिहाड़े लुधियाना में प्रोपर्टी डीलर पर फायरिंग, इलाके में दहशत,घटना सीसीटीवी में कैद

हमले का LIVE VIDEO देखें- दिनदिहाड़े लुधियाना में प्रोपर्टी डीलर पर फायरिंग, इलाके में दहशत,घटना सीसीटीवी में कैद

लुधियाना ( अनिल )लुधियाना जिले के मैट आटा चक्की इलाके में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी। उन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

गुरुवार सुबह डाबा क्षेत्र (लुधियाना) निवासी शरनपाल सिंह अपने कुत्ते को लेकर टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जब वे मैट आटा चक्की निकट पहुंचे तो एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति उन्हें गोली मारकर फरार हो गया। 

आसपास के लोगों ने घायल हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल भर्ती करवाया, जहां सिर में गोली लगने कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शरनपाल पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। डाबा थाना की पुलिस ने आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।