You are currently viewing लोकसभा चुनावों में पंजाब समेत देश भर से कांग्रेस का होगा सफाया, कांग्रेस मुक्त होगा भारत : मोहिंदर भगत

लोकसभा चुनावों में पंजाब समेत देश भर से कांग्रेस का होगा सफाया, कांग्रेस मुक्त होगा भारत : मोहिंदर भगत

जालंधर(PLN) पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास की दिशा से पूरी तरह भटक गई है। विकास की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो रही है। अपने अब तक के कार्यकाल में सरकार यह तय नहीं कर पाई है कि उसे क्या करना चाहिए।
यह बात पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कही।

 

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को रोककर जनता के साथ किया बड़ा धोखा : महेंद्र भगत

श्री भगत ने कहा कि जब तक राज्य में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी, लोग विकास की बात किया करते थे। प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर था। अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के शासनकाल में विकास की कई योजनाएं बनीं जो आज तक अधूरी हैं जबकि यह सरकार अभी तक किसी तरह का लक्ष्य निर्धारित नहीं कर सकी है। दावा बहुत किया जाता है लेकिन धरातल पर विकास दिखता ही नहीं है। आज राज्य विकास के नाम पर और पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार दिखावे के लिए गरीबों का हित करने का खोखला दावा कर रही है जबकि पूंजीपतियों तथा उद्योगपतियों के हित के लिए काम कर रही है।
श्री भगत ने आह्वान करते हुए कहा अगर पंजाब के लोग अपने क्षेत्र और राज्य की दिशा और दशा तथा तस्वीर और तकदीर बदलना चाहते हैं तो 2019 के चुनाव में आप सभी भाजपा का साथ दीजिये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से पंजाब समेत देश भर में कांग्रेस का 2019 लोकसभा चुनावों में सफाया होगा।