You are currently viewing लुधियाना : श्री राम जन्म भूमि पे भव्य मन्दिर निर्माण हेतु अब विशाल रथ यात्राएं, लोग करेंगे अभूतपूर्व स्वागत – कान्तेंदू शर्मा
लुधियाना : श्री राम जन्म भूमि पे भव्य मन्दिर निर्माण हेतु अब विशाल रथ यात्राएं, लोग करेंगे अभूतपूर्व स्वागत - कान्तेंदू शर्मा

लुधियाना : श्री राम जन्म भूमि पे भव्य मन्दिर निर्माण हेतु अब विशाल रथ यात्राएं, लोग करेंगे अभूतपूर्व स्वागत – कान्तेंदू शर्मा

 

 

श्री राम जन्म भूमि पे भव्य मन्दिर निर्माण हेतु अब विशाल रथ यात्राएं।

लुधियाना : {अशवनी शर्मा} शहर में लगभग 180 प्रभात फेरियों और सन्ध्या फेरियों के बाद जनजागरण हेतु अब शहर के भिन्न भिन्न हिस्सों में रथ यात्राएं निकली जाएंगी।

इसके बारे में रथ यात्राओं के अधिकारी कान्तेंदू शर्मा ने बताया की श्री राम लला जी के भव्य मन्दिर निर्माण हेतु जनजागरण करने के लिए शहर में पिछले दिनों निकली प्रभात फेरियों व सन्ध्या फेरियों में आम जन मानस ने भारी उत्साह दिखाया।इसी कड़ी में अब शहर के अलग अलग हिस्सों में अब रथ यात्राएं निकली जाएंगी, जिनकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

कान्तेंदू शर्मा ने आगे बताया की इस कड़ी में कल 5 दिसम्बर को दुपहर 1 बजे दरेसी ग्राउंड से एक रथ यात्रा निकली जाएगी जो चौड़ा बाजार, तीन नम्बर डीविजन, बाजवा नगर से हो कर शिव पूरी के टूटियां वाला मन्दिर में सम्पन्न होगी। इस रथ यात्रा के सारे मार्ग में रथ यात्रा का विभिन्न संगठनों और यूनियनों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा।

बतादें कि श्री राम जन्म भूमि न्यास द्वारा इन रथ यात्राओं के बाद आगामी 9 दिसम्बर को दाना मंडी, नजदीक जालंधर बाईपास में एक विराट धर्म सम्मेलन भी करवाया जा रहा है।