You are currently viewing लुधियाना : विहिप/बजरंग दल द्वारा नशों के खिलाफ मेराथन दौड़ में शामिल सैंकड़ों युवाओं को ACP North  सरदार लखबीर सिंह टिवाना ने झंडी दिखा कर किया रवाना

लुधियाना : विहिप/बजरंग दल द्वारा नशों के खिलाफ मेराथन दौड़ में शामिल सैंकड़ों युवाओं को ACP North सरदार लखबीर सिंह टिवाना ने झंडी दिखा कर किया रवाना

|| नशा मुक्त पंजाब अभियान ||

सैंकड़ों युवा शामिल, नशों के खिलाफ लिया संकल्प।

PLN लुधियाना: (राजेश भंडारी)आज लुधियाना में विहिप/ बजरंग दल द्वारा नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

इस बारे में बजरंगदल पंजाब के सह संयोजक आशीष बोनी ने बताया की आज शहर में दो स्थानों पर ईस तरह की मैराथन दौड़ों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन दौड़ो को करवाने का लक्ष्य है समाज में बढ़ रहे नशों के खिलाफ लोगों को खास कर नौजवानों को जागरूक करना। इस तरह के आयोजन सारे पंजाब में किये जा रहे हैं जिन्हें समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

शहर में आयोजित की गईं दो दौड़ों में से एक आज दोपहर 12 वजे जालंधर बाई पास के नज़दीक रिलाइंस मार्किट से शुरू की गई,जिसमे अलग अलग स्कूलों से बच्चों, बुजुर्गों,नोजवानों और बहनों ने भाग लिया,कार्यक्रम में शामिल सभी लोग बहुत उत्साहित दिखे। इस मैथारन दौड़ को ACP North सरदार लखबीर सिंह टिवाना ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर विहिप/बजरंग दल के शुभाष गुप्ता जी प्रांत अध्यक्ष सुभाष गुप्ता,अशवनी हिन्दू,प्रगट सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौड़ के आयोजन को सफल बनाने के लिए विहिप/बजरंग दल के पाली सहजपाल ने उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन ने सहयोग दिया।