You are currently viewing रामगढ़ पर कांग्रेस का कब्जा, राजस्थान में कांग्रेस ने ठोका शतक

रामगढ़ पर कांग्रेस का कब्जा, राजस्थान में कांग्रेस ने ठोका शतक

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर को कुल 83,311 मत मिले। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में भाजपा के सुखवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 71,083 मत मिले। वहीं बसपा उम्मीद जगत सिंह 24,856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान हुआ था। रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया था। रामगढ़ सीट जीतने के बाद राज्य में कांग्रेस की जहां 100 सीट हो गयी हैं। भाजपा के 73 विधायक हैं।

इस जीत के साथ ही 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो गयी हैं। उसके पास अब पर्याप्त बहुमत है।