You are currently viewing मोदी और शाह को तगड़ा झटका ,मोदी कैबिनेट के इस दिग्गज मंत्री ने दिया इस्तीफा

मोदी और शाह को तगड़ा झटका ,मोदी कैबिनेट के इस दिग्गज मंत्री ने दिया इस्तीफा

2019 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को तगड़ा झटका लगा है। एएनआई सूत्रों के मुताबिक NDA सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उपेंद्र कुशवाहा दोपहर करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। दरअसल कुशवाहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से काफी समय से नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी की वजह है कि 2019 लोकसभा चुनाव को एनडीए में शामिल घटक दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला। ऐसे कयास काफी समय से लगाए जा रहे थे उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय कैबिनेट से अलग हो सकते हैं, अब खबर है कि उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।एएनआई सूत्रों के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। आरएलएसपी चीफ कुशवाहा दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। खुद कुशवाहा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।