You are currently viewing मेयर राजा अवारा सांड पकड़ों ! पत्रकार की मां पर हमला. घुटने पर फ्रेक्चर. अस्पताल भर्ती, लोगों की जान के प्यासे हुए सांडों को पकड़ने में नगर निगम विफल

मेयर राजा अवारा सांड पकड़ों ! पत्रकार की मां पर हमला. घुटने पर फ्रेक्चर. अस्पताल भर्ती, लोगों की जान के प्यासे हुए सांडों को पकड़ने में नगर निगम विफल

 

जालंधर (PLN ) शहर में आवारा पशुओं का आतंक दिन व दिन बढ़ता जा रहा है और नगर निगम को इस बात की कोई चिंता प्रतीत नहीं हो रही। ताजा मामला शहर में घूम रहे दो अवारा सांडों का है जो रोज लोगों पर हमला कर रहे हैं पर निगम की और से इन पर काबू पाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। किशनपुरा में रविवार दोपहर लगभग 3 बजे अवारा सांड ने पत्रकार प्रदीप वर्मा के माता जी पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला के घुटने में फैक्चर बताया है। महिला शहर के एक वीकेंड रिपोर्ट अखबार के मालिक पत्रकार प्रदीप वर्मा की माता जी है।  जो उस समय किसी परिचित के घर कीर्तन पर जा रहीं थी।

निगम की कार्यशैली पर सवाल

शहर में बढ़ रहे आवारा आतंक के शिकार लोग कहां जाए। नगर निगम के अधिकारी शहर से 400 पशुओं को हटाए जाने की बात कह रहे हैं पर अभी भी शहर के कई इलाकों में स्थिति चिंताजनक है। लोग आवारा पशुओं के का शिकार बन रहे हैं और निगम लापरवाह नजर आ रहा है। सवाल ये है कि नगर निगम को काउ सेस का पैसा भी आ रहा है फिर भी शहर में इन आवारा पशुओं पर काबू पाने में निगम असमर्थ क्यों है ? क्या निगमकर्मी केवल तनख्वाह लेने तक ही सीमित है ?